क्षेत्र के अमरेथुवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।चचेरे भाई पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राजभर ने बताया कि घर के पास पंचायत भवन के सामने पांच छह की संख्या में गांव के मनबढ़ लोग बैठे थे। वर्तमान में चंद्रशेखर की मां भानुमती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ उन्हें मारने के फिराक में थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उनके बड़े पिता स्व.डा.राम आधार के पुत्र 30 वर्षीय संदीप राजभर उधर से आ रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तभी मनबढ़ों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पेट में लगने के बाद चाकू उसी में फंस गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।खून से लथपथ संदीप को रात में जिला अस्पताल ले जाया गया। पेट में फंसे चाकू और अधिक रक्तस्राव से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डाक्टर ने वाराणसी के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना कि दारू पीने को लेकर चाकू मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने के लिए वाराणसी से परिवार के लोग निकल चुके हैं।

