Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधजहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश; जौनपुर पुलिस ने पिता-पुत्र तीन आरोपियों को किया...

जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश; जौनपुर पुलिस ने पिता-पुत्र तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गैंग के सदस्य जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, भदोही और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में घूम घूम कर वारदात को अंजाम देते थे.

जौनपुर : यक्ष ऐप की मदद से जौनपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ, तमंचा और वाहन बरामद हुए हैं. यह गैंग जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, भदोही और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में सक्रिय था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में शाहगंज और खेतासराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड पर कार सवार तीन संदिग्धों को रोका. पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचे, नशीला पाउडर और नशीली गोलियां बरामद हुईं. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके बाद यक्ष ऐप के जरिए आरोपियों की पहचान अंकित निषाद, अंकित के पिता हनुमान निषाद व एक अन्य की हुई. गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं. उनकी तलाश की जा रही है. एसपी सिटी के मुताबिक यह गैंग जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, भदोही और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में सक्रिय था. आरोपी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सड़क किनारे खड़े यात्रियों को शिकार बनाते थे. आरोपी लिफ्ट आदि सुविधा देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेते थे और सफर के दौरान खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को बेहोश कर लूट लेते थे.

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र