निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। गांधीवादी सिद्धांतों को जीवंत करने का आन्दोलन है गांधी सप्ताह: अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी/पोस्टर जारी करते हुए गांधी जयन्ती सप्ताह के कार्यक्रमों की हुई घोषणा-01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक गांधीमय से गुलज़ार रहेगा। बाराबंकी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक संगठन है। गांधी ट्रस्ट 1978 से महात्मा गांधी के जन्मदिवस और उनकी पुण्यतिथि पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके समाज में शांति, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के भाव से आमजन को प्रेरित करता हैं। गांधी जयंती सप्ताह केवल एक स्मारक कार्यक्रम नहीं है। बल्कि हमारे समाज में गांधीवादी सिद्धांतों को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से एक आंदोलन है। यह बात रविवार को गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गांधी जयंती सप्ताह के कार्यक्रमों की तैयारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कही। इस मौके पर गोप ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के संयोजक राजनाथ शर्मा और अध्यक्ष मो उमेर किदवई के साथ मिलकर एक पोस्टर जारी करते हुए कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि बाराबंकी 1978 से निरंतर आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती सप्ताह की शुरूआत 01 अक्टूबर से देवा रोड स्थित गांधी भवन में होगी। जिसका समापन 07 अक्टूबर को में किया जाएगा। सात दिवसीय गांधी जयन्ती सप्ताह में प्रत्येक दिन विविध समसामायिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष मो उमैर किदवई ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता की जयंती के उपलक्ष्य में 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर को एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव पुनः मनाया जाएगा। इस सप्ताह में कई गतिविधियाँ होंगी जिनमें सामाजिक सहभागिता सम्मान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, कौमी एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द विषयक पर सेमिनार,गांधी भजन,बच्चों की प्रतियोगिताएं,हॉकी टूर्नामेंट, पर्यावरण और जन जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल है। जो सभी समुदाय को सार्थक संवाद और कार्रवाई में शामिल करने के लिए पहल हैं। सह-संयोजक सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट आपको अपने साथ जोड़ने और महात्मा गांधी के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम के सह-संयोजक नवीन तिवारी,पूर्व विधायक सरवर अली खान,विनय कुमार सिंह,मृत्युंजय शर्मा, अशोक शुक्ला,अर्ताउरहमान सज्जन, मो. अहमद शहंशाह,रणंजय शर्मा,ज्ञान सिंह यादव,सत्यवान वर्मा,विनोद भारती,हुमायूं नईम खान,राजा सिंह, तौकीर कर्रार,हशमत अली गुड्डू,नसीम खान,विजय सिंह मृन्ना,पाटेश्वरी प्रसाद, नीरज दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी