Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: कड़ी सुरक्षा के बीच...

सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: कड़ी सुरक्षा के बीच 5952 अभ्यर्थी शामिल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद सीतापुर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। दूसरे दिन दो पालियों में कुल 5952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अभ्यर्थी जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी या अन्य धातु की वस्तुएं पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।

जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लाइन लगाकर चेकिंग की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहे और व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन पहले दिन से ही अलर्ट मोड पर है और सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और चेकिंग व्यवस्था के जरिए नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र