ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
आयोजन की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार, 24 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मुकुट पूजा एवं नारद मोह का कार्यक्रम आयोजित होगा।
25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धनुष भंग की लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, 26 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रावण वध का कार्यक्रम होगा।
आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के पदाधिकारी : मेला के प्रबंधक प्रमोद कुमार हैं। मेला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामसिंह (फलावर डेकोरेशन) संभाल रहे हैं, जबकि कोषाध्यक्ष परस राम हैं। व्यवस्थापक विजय वर्मा एवं सुरेश प्रकाश मौर्य हैं। रामकृष्ण एवं नरेंद्र कुमार तथा कमेटी अध्यक्ष बबलू एवं धनपाल रावत भी आयोजन की जिम्मेदारियों से जुड़े हैं।
समिति के सदस्यों के नाम : आयोजन समिति में संतराम, बबलू, युनुश, बनवारी लाल, सफीक ,हंसराज, सलीम, शंकटा, शकील, पंडित दिनेश, संतोष चौहान, राम मिलन, जगतपाल मौर्य, कुसमेश चक्रवर्ती, सुरेंद्र कुमार, मनीष मौर्य, शिवम मौर्य, शिवशंकर, सुभाष मौर्य, रवि, सुनील मौर्य, पवन रावत, मोहित रावत, ओमकार, शाहिल, शिव कुमार वर्मा , शिव कुमार यादव , अमित कुमार, नरेंद्र रावत एवं डॉ. मनीष सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मेले में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

