Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, कार्रवाई...

सीतापुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लहरपुर/सीतापुर। जिले में शिक्षा एवं सामाजिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, संस्थानों में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने तथा विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के कई विद्यालयों एवं सार्वजनिक व्यवस्थाओं में लगातार अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान सीतापुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ला, विभाग संयोजक अमन शांडिल्य, जिला संयोजक दिव्यांशी बंगाली और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग सहित नगर व जिला इकाइयों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

RELATED ARTICLES

12 साल के विकास अभियान के तहत रामनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम जनपद बस्ती के रामनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए...

रामनगर में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी, 12 जून को होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ बस्ती जनपद के रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के नव निर्माण...

पुरानी बस्ती पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, 10 संदिग्ध हिरासत में, 5 महिला कर्मचारियों का रेस्क्यू

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र