ब्यूरो रिपोर्ट सत्य प्रकाश शुक्ला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। जिले के पिसवां थाना क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के पैरों के निशान और गतिविधियां देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। वन कर्मियों ने संभावित क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है और तेंदुए की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों और बागों के आसपास किसी जंगली जानवर की हलचल दिखाई दे रही है। इससे लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी तेज हो गई है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक तेंदुए की सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
तेंदुए की आहट की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग लगातार कॉम्बिंग कर रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

