Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में बर्तन व्यापारी की दुकान में लाखों की चोरी, शटर काटकर...

सीतापुर में बर्तन व्यापारी की दुकान में लाखों की चोरी, शटर काटकर ले गए 8 कुंतल पीतल के बर्तन

ब्यूरो रिपोर्टर सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जिले के थाना कमालपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बर्तन व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। बदमाशों ने दुकान का शटर मशीन से काटकर वारदात को अंजाम दिया और करीब 8 कुंतल पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए।

सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचा तो शटर कटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बड़ी मात्रा में पीतल के बर्तन गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

व्यापारियों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और शटर काटने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया। घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग करते हुए बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र