सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में ऑटो संख्या UP34 CT 4402 में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सफर कराया जा रहा है। तस्वीर में एक युवक ऑटो के पीछे लटककर यात्रा करता दिखाई दे रहा है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑटो में निर्धारित क्षमता 3-4 यात्रियों की होने के बावजूद 10 से अधिक लोगों को बैठाकर संचालित किया जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट सत्य प्रकाश शुक्ला बिसवां सीतापुर

