प्रयागराज में “हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगा नाथ झा परिसर प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन खीवलालय, जगत तारन डिग्री कॉलेज परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने भारतीय संस्कृति एवं हिन्दुत्व के दार्शनिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व को नई दिशा देने में सक्षम है। मुख्य वक्ता श्री गुणवंत सिंह कोठारी ने हिन्दुत्व को जीवन दृष्टि बताते हुए इसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे। बीज भाषण श्री सोमकांत शर्मा ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गिरीशचन्द्र त्रिपाठी ने की। संगोष्ठी में शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

