रिपोर्टर: राहुल कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गाजियाबाद। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या करने वाले आरोपी का आखिरकार अंत हो गया। रिश्ते में मामा बताए जा रहे आरोपी जसीम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी जसीम लगातार फरार चल रहा था और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी की गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक जघन्य अपराध में वांछित था और कानून से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

