Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सीतापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रेउसा थाना: सीतापुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो ऑटो मोबाइल दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना रेउसा क्षेत्र के मुख्य चौराहे के पास बिसवां रोड की बताई जा रही है, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग लगने से दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दुकानों से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण कूड़े के ढेर में लगी आग हो सकती है, जिसने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

12 साल के विकास अभियान के तहत रामनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम जनपद बस्ती के रामनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए...

रामनगर में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी, 12 जून को होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ बस्ती जनपद के रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के नव निर्माण...

पुरानी बस्ती पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, 10 संदिग्ध हिरासत में, 5 महिला कर्मचारियों का रेस्क्यू

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र