तंबौर (सीतापुर)
सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बच्चे को दो इंजेक्शन लगाए थे, जिसके बाद उसका शरीर नीला पड़ने लगा।
गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब एक सप्ताह इलाज के बाद शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद नाउनपुरवा गांव में झोलाछाप का क्लीनिक सील कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
तंबौर के नाउनपुरवा गांव के मजरा ढाखिन निवासी आदित्य यादव को एक अगस्त को बुखार आने पर परिजन उसे झोलाछाप के पास ले गए थे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

