Monday, November 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 'योग सप्ताह' का...

प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ

दिनांक: 14 जून, 2026 : प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी होंगे सम्मानित अतिथि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रयागराज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ‘योग सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस योग सप्ताह का औपचारिक एवं गरिमामयी शुभारंभ कल, सोमवार दिनांक 15 जून को होने जा रहा है।

सम्मानित अतिथि: कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में माननीय विधायक (फाफामऊ) श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी एवं माननीय महापौर (प्रयागराज) श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

“इस योग सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।”
— डॉ. नवीन सोनी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा इस पूरे सप्ताह विभिन्न योगाभ्यास और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य शुभारंभ का हिस्सा बनें और योग सप्ताह को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks