More

    थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा रास्ता भटक कर आयी मानसिक विक्षिप्त महिला को सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द/उप निरीक्षक मनोज राना व महिला आरक्षी गुड़िया सिंह की अहम भूमिका

    निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा रास्ता भटक कर आयी मानसिक विक्षिप्त महिला को सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द-शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक विक्षिप्त महिला थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत रास्ता भटक कर आ गयी है। उक्त सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मानसिक विक्षिप्त महिला को संरक्षण में लिया गया। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला ग्राम गभियाए थाना अलापुर जनपद बदायूं की रहने वाली है। थाना फतेहुपर पुलिस द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर आज दिनांक 18.07.20205 को उक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उक्त कार्य में उ0नि0 मनोज राना व महिला आरक्षी गुड़िया सिंह का विशेष योगदान रहा।

    रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

    Latest articles

    spot_imgspot_img

    Related articles

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    spot_imgspot_img