सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ बिसवां सीतापुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना सकरन/सीतापुर। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना सकरन पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, शांति व्यवस्था कायम रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी।
पुलिस की यह पहल जनमानस में विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों में भय का माहौल बनाने में भी कारगर साबित हो रही है।
👉 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

