Saturday, September 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशथाना सकरन सीतापुर में पुलिस की पैदल गश्त तेज, बाजारों व भीड़भाड़...

थाना सकरन सीतापुर में पुलिस की पैदल गश्त तेज, बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ बिसवां सीतापुर 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना सकरन/सीतापुर। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। थाना सकरन पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, शांति व्यवस्था कायम रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी।

पुलिस की यह पहल जनमानस में विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों में भय का माहौल बनाने में भी कारगर साबित हो रही है।

👉 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

फतेहपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल! सुबह 10 बजे तक सड़कों पर कूड़े के ढेर, जिम्मेदार बेखबर?

प्रियांशु मिश्रा निष्पक्ष रिपोर्टर फतेहपुर, बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

मानक विहीन निर्माण का आरोप, गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर

सड़क के बेहद करीब बन रही बिल्डिंग को लेकर उठे सवाल, हादसे की आशंका; निर्माण मानकों की जांच की मांग लहरपुर, सीतापुर। नगर पालिका परिषद...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks