Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमां की तलाश में तड़पता बेटा… आंखें दरवाज़े पर टिकीं, हर आहट...

मां की तलाश में तड़पता बेटा… आंखें दरवाज़े पर टिकीं, हर आहट पर उठती उम्मीद

रिपोर्टर राहुल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी मां की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उसकी आंखें नम हैं, दिल में बेचैनी है और हर गुजरते पल के साथ उसकी उम्मीद टूटती जा रही है।

बताया जा रहा है कि करीब 46 वर्षीय महिला, निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद, अचानक 14 मार्च 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि उनका बेटा अपनी मां के बिना पूरी तरह टूट चुका है। वह हर दिन दरवाजे पर बैठकर इंतजार करता है… हर आहट पर उसे लगता है — “शायद मां आ गई…” लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगती है।

इस मामले में थाना साहिबाबाद में गुमशुदगी दर्ज है, पुलिस भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है इस महिला को ढूंढने की दिन रात एक कर रही पुलिस परिवार और खासकर बेटा, अपनी मां की एक झलक पाने के लिए तड़प रहा है।

🙏 जनता से अपील:

अगर किसी को भी इस महिला के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। एक बेटे को उसकी मां से मिलाने में आपकी एक सूचना बहुत बड़ी मदद बन सकती है। सूचना देने वाले को ₹70,000 का इनाम भी घोषित किया गया है। मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं… पूरी दुनिया होती है। और जब वही दुनिया खो जाए, तो हर दिन अधूरा लगता है…”

RELATED ARTICLES

रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में वामा सारथी का समर कैंप आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की ओर से समर कैंप...

खीरी के ईसानगर में आदमखोर तेंदुए का हमला, पांच किसान घायल, गांव में दहशत

खास रिपोर्ट: आकाश निगम लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना...

फतेहपुर में वरिष्ठ पत्रकार विजयराम जायसवाल को श्रद्धांजलि, शोक सभा में नम हुईं आंखें

रिपोर्ट: प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर तहसील सभागार में रविवार को स्वर्गीय विजयराम जायसवाल की स्मृति में एक भावुक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र