सीतापुर। उत्तर प्रदेश में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद सीतापुर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। दूसरे दिन दो पालियों में कुल 5952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अभ्यर्थी जूते, मोजे, घड़ी, चेन, अंगूठी या अन्य धातु की वस्तुएं पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।
जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए लाइन लगाकर चेकिंग की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहे और व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन पहले दिन से ही अलर्ट मोड पर है और सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और चेकिंग व्यवस्था के जरिए नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

