Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिला गाजियाबाद जब मामा बना हैवान, पुलिस बनी उस हैवान का काल

जिला गाजियाबाद जब मामा बना हैवान, पुलिस बनी उस हैवान का काल

रिपोर्टर: राहुल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या करने वाले आरोपी का आखिरकार अंत हो गया। रिश्ते में मामा बताए जा रहे आरोपी जसीम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी जसीम लगातार फरार चल रहा था और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी की गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एक जघन्य अपराध में वांछित था और कानून से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी, गिरफ्तार

खुटहन। सेंवई नाले के आगे कच्चे मार्ग पर रविवार की देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर हसनैन पैर में गोली लगने से घायल हो...

Jaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बभनियांव (सगरा) गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर...

शालीमार गार्डन में स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 78 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

रिपोर्टर राहुल कुमार  गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र