Friday, July 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी सरकार का 'सीएम युवा' मिशन, स्वरोजगार की दौड़ में जौनपुर नंबर...

यूपी सरकार का ‘सीएम युवा’ मिशन, स्वरोजगार की दौड़ में जौनपुर नंबर वन; आजमगढ़ और हरदोई ने भी मारी बाजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प के साथ निरंतर निर्णायक कदम उठा रहे हैं। इसी विजन के तहत प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम युवा) योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़े गवाह हैं कि यह योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। जहां सरकार ने 1.5 लाख ऋण वितरण का लक्ष्य रखा था, वहीं पौने चार लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन कर इस अभियान के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया है।

युवाओं में उद्यमिता का बढ़ता क्रेज

योगी सरकार केवल रोजगार के अवसर ही पैदा नहीं कर रही, बल्कि युवाओं को सशक्त उद्यमी बनने के लिए हर संभव मदद दे रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3,86,092 युवाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया, जिनमें से 3,30,441 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया। बैंक स्तर पर 1,45,454 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है और अब तक 1,38,304 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित कर उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया गया है।

जौनपुर बना प्रदेश का सिरमौर

योजना के क्रियान्वयन में जौनपुर जिले ने 151.56 प्रतिशत ऋण वितरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के अनुसार, जिले को 2,700 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 4,092 युवाओं को लाभान्वित किया गया है। वहीं, आजमगढ़ ने ब्लॉक स्तर पर वर्कशॉप और काउंसलिंग के जरिए 149.96 प्रतिशत सफलता हासिल कर दूसरा स्थान सुरक्षित किया है। हरदोई जिला भी नियमित बैंक बैठकों और त्वरित समाधान के दम पर तीसरे स्थान पर काबिज है, जहां 2,900 के लक्ष्य के मुकाबले 3,226 आवेदकों को ऋण वितरित किया गया है।

RELATED ARTICLES

नवागत कोतवाली प्रभारी से मिले व्यापार संगठन के पदाधिकारी, व्यापारियों की सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

स्टेट हेड ध्रुव कुमार पोरवाल व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी...

टप्पेबाजी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से टप्पेबाजी के 10,060 रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन...

तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदीम यार खां को तराई किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Enable Notifications OK No thanks