Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधमनबढ़ों ने युवक के पेट में मारा चाकू, वाराणसी ट्रामा सेंटर में...

मनबढ़ों ने युवक के पेट में मारा चाकू, वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर

क्षेत्र के अमरेथुवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।चचेरे भाई पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राजभर ने बताया कि घर के पास पंचायत भवन के सामने पांच छह की संख्या में गांव के मनबढ़ लोग बैठे थे। वर्तमान में चंद्रशेखर की मां भानुमती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं।‌ चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ उन्हें मारने के फिराक में थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उनके बड़े पिता स्व.डा.राम आधार के पुत्र 30 वर्षीय संदीप राजभर उधर से आ रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी मनबढ़ों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पेट में लगने के बाद चाकू उसी में फंस गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।खून से लथपथ संदीप को रात में जिला अस्पताल ले जाया गया। पेट में फंसे चाकू और अधिक रक्तस्राव से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डाक्टर ने वाराणसी के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना कि दारू पीने को लेकर चाकू मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने के लिए वाराणसी से परिवार के लोग निकल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र