लहरपुर कोतवाली : सीतापुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
घटना में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

