उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीएससी के छात्र हत्या से सनसनी फैल गई। बाइक से आया हमलावर छात्र को गोली मारकर फरार हो गए। उसने पिस्टल और कारतूस मौके पर ही फेंक दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से छात्रों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र सूर्य कुमार सिंह गाजीपुर का रहने वाला था। वारदात को देखते हुए कमिश्नरेट के सभी जोन की पुलिस यूपी कॉलेज पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर का नाम मंजीत बताया जा रहा है। यह घटना कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने छात्र को आठ गोलियां मारीं। चार सीने और चार कनपटी में लगने से उसकी मौत हो गई।
मामूली बात पर हुई थी झड़प
मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि सूर्य कुमार सिंह कॉलेज हॉस्टल में रहता था। हमला करने वाला मंजीत भी इसी कॉलेज का छात्र है। दोनों के बीच मामूली बात पर झड़प हुई थी। मंजीत ने सूर्य कुमार को कई गोलियां मारीं। इसके अलावा दो हवाई फायरिंग भी की।
कॉलेज कैंपस में मच गई अफरातफरी
गाजीपुर के रहने वाले सूर्य कुमार सिंह की उम्र 23 साल बताई जा रही है। गोली लगने के बाद सूर्य कुमार जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोलियां की तड़तड़ाहट सुनकर पूरे कैंपस में अफरातफरी मच गई। सूर्य कुमार के जमीन पर गिरते ही हमलावर पिस्टल और कारतूस वहीं फेंककर बाइक से भाग निकला।
कॉलेज गेट बंद कर छात्रों ने किया हंगामा
इस हत्याकांड से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट बंदकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का दावा है कि आरोपी ने प्रिंसिपल के सामने फायरिंग की है। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में तोड़फोड़ भी की है। घटना के बाद यूपी कॉलेज का गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।

