Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज - मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर रोडवेज बस - ट्रक में टक्कर...

प्रयागराज – मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर रोडवेज बस – ट्रक में टक्कर : चालक की मौत 9 यात्री घायल

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज – मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं गांव के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुए सड़क हादसे में सिविल लाइन्स डिपो की एक रोडवेज बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस करीब 35 से अधिक यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कोदहूं गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को बस से बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया। एक घायल को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय बस चालक सतीश गुप्ता निवासी बनुआडीह, थाना शाहगंज, जौनपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ये हुए हैं घायल : हादसे में 50 वर्षीय राकेश कुमार निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज जौनपुर, 30 वर्षीय मयंक सिंह निवासी रवानिया कादीपुर, थाना करौंदी कला सुल्तानपुर, 31 वर्षीय अनिल पटेल निवासी कुंडरिया, थाना पवारा जौनपुर, 45 वर्षीय राजकुमार निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज जौनपुर, 50 वर्षीय रामचंद्र निषाद निवासी उमरी, थाना बदलापुर जौनपुर, 30 वर्षीय सूरज कुमार निवासी मरगुपुर, थाना तेजीबाजार जौनपुर, 27 वर्षीय राहुल कुमार निवासी आहोपुर, थाना सिंगरामऊ जौनपुर, प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम, थाना सराय ममरेज प्रयागराज तथा नीरज बिंद निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। वैसे सही जानकारी तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र