Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिश्रिख नैमिष मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की...

मिश्रिख नैमिष मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख नैमिष मार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीन युवक मिश्रिख की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र