Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजेठ माह के बड़े मंगल और शनिवार को मांस बिक्री बंद कराने...

जेठ माह के बड़े मंगल और शनिवार को मांस बिक्री बंद कराने की मांग हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लहरपुर, सीतापुर। हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जेठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल और शनिवार के अवसर पर नगर एवं बाजारों में खुलेआम हो रही मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जेठ माह में बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता है और इस दौरान श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। साथ ही क्षेत्र की गौशालाओं की समुचित व्यवस्था एवं संचालन सुधारने की मांग भी प्रशासन से की गई।

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई करने की अपील की।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks