Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, आशा कार्यकत्री की मौत बेटा...

सीतापुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, आशा कार्यकत्री की मौत बेटा और ननद घायल, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खैराबाद / सीतापुर  जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आशा कार्यकत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और ननद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आशा कार्यकत्री अपने बेटे और ननद के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks