सीतापुर के नैमिषारण्य में व्यवस्थाओं की गंभीर कमी सामने आई है। यहां सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि श्रद्धालु गंदे पानी में ही दंडवत करने को मजबूर हो रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गई हैं। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का माहौल बन गया है, जिससे श्रद्धालुओं का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धार्मिक महत्व के इस स्थल पर साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
श्रद्धालुओं ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

