Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में आकाशीय बिजली से 21 झोपड़ियां जलीं: 3 की मौत; प्रशासन...

सीतापुर में आकाशीय बिजली से 21 झोपड़ियां जलीं: 3 की मौत; प्रशासन ने 2.58 लाख की तात्कालिक राहत दी, मृतकों के परिजनों को 12 लाख मिलेंगे

 सदरपुर/सीतापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सदरपुर क्षेत्र के एक गांव में तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे देखते ही देखते करीब 21 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और एक मासूम शामिल बताए जा रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फूस और कच्चे मकानों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पीड़ित परिवारों को 2.58 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है, जबकि मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी केंद्र में घोर लापरवाही: मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर स्टाफ फरार, परिजनों में आक्रोश

अंबेडकरनगर संवाददाता:- विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर...

लहरपुर में एबीवीपी की नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में नगर समीक्षा बैठक का आयोजन...

सीतापुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

सीतापुर। जिले में अपराध की एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र