सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के छतौनी गांव में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और गांव की गलियों में घूमकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “शिक्षा है जरूरी” जैसे नारे लगाए। बच्चों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में कराएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए भेजें।
रैली में शिक्षकों और स्कूल स्टाफ का भी सहयोग रहा। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना रहा। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प


