Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबसपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले- “सुशासन और...

बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, बोले- “सुशासन और सर्वसमाज की पार्टी है बसपा”

बस्ती रितेश कनौजिया संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता सचिन श्रीवास्तव ने 310 विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने अरईल, दीगर पट्टी, दरियाखा, गांधीनगर, पिकौरा दत्तू राय, बरवा, बैरिहवा तथा जयपुरवा गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सचिन श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा से सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। बसपा ने अपने शासनकाल में कानून व्यवस्था, विकास और सामाजिक सम्मान को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का कार्य केवल बसपा ही कर सकती है क्योंकि पार्टी की नीतियां गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग के हितों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं से परेशान है। ऐसे समय में बसपा ही एक ऐसा राजनीतिक विकल्प है जो बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम करने की सोच रखती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में बसपा को मजबूत बनाएं ताकि क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सके। सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और लोगों की आवाज बनने का कार्य निरंतर किया जाएगा। गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचे बसपा नेता का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

तंबौर/सीतापुर तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

गोरखपुर के सदर अस्पताल में आयुष विभाग के अंतर्गत कार्यरत आयुर्वेदाचार्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी जी से कुछ रोगों के निदान के संबंध...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर "वात-पित्त-कफ का महत्व और इनका हमारे स्वास्थ्य से संबंध।" डॉ. संजय त्रिपाठी जी के अनुसार आयुर्वेद में यह मान्यता है कि वात,पित्त...

गुमशुदा 08 वर्षीय बच्ची को 02 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 अंजय सिंह...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र