Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का...

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, पुतला फूंका और राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बस्ती रितेश कनौजिया संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती, उद्योग व्यापार के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों और कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने लाल बहादुर शास्त्री चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली, रास्ते में कमर्शियल गैस के विरोध में पुतला फूंका और नारेबाजी की।
रैली के बाद जिला अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का कहना है कि 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में अचानक भारी वृद्धि कर दी गई है, जिससे छोटे, मध्यम और कुटीर उद्योगों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और ठेला-फेरी से जुड़े कारोबारियों पर गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी और बढ़ती कीमतों के कारण व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कमर्शियल गैस की कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए और इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को सरल बनाने, वैकल्पिक ईंधन के लिए अनुसंधान समिति गठित करने, जीएसटी दर 18% से घटाकर 5% करने, तथा अस्पतालों, स्कूलों और सामाजिक आयोजनों के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही कालाबाजारी रोकने और परिवहन लागत कम करने की भी मांग की गई है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र और सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने की अपील की है।
इस दौरान जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बस्ती हरि मूर्ति सिंह “मनोज”, प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता “बबलू”, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार चौधरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बंदना वर्मा, महामंत्री गीता गौतम, कोषाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, कविता प्रजापति, शुभावती प्रजापति, नौमीता प्रजापति, प्रभावती प्रजापति, शुधा प्रजापति एवं वंदना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद

RELATED ARTICLES

12 साल के विकास अभियान के तहत रामनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम जनपद बस्ती के रामनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए...

रामनगर में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी, 12 जून को होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ बस्ती जनपद के रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के नव निर्माण...

पुरानी बस्ती पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, 10 संदिग्ध हिरासत में, 5 महिला कर्मचारियों का रेस्क्यू

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र