Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिसान के घर में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख; लेखपाल...

किसान के घर में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख; लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन

सीतापुर जिले के कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बाल्टी और हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसान ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

गौरतलब है कि इन दिनों गर्मी और तेज हवाओं के चलते जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी, गिरफ्तार

खुटहन। सेंवई नाले के आगे कच्चे मार्ग पर रविवार की देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर हसनैन पैर में गोली लगने से घायल हो...

Jaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बभनियांव (सगरा) गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर...

शालीमार गार्डन में स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 78 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

रिपोर्टर राहुल कुमार  गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र