Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में दो दिन के नवजात के पेट में पल रहा था...

जौनपुर में दो दिन के नवजात के पेट में पल रहा था भ्रूण, डॉक्टर हैरान

शाहगंज स्थित चाइल्ड केयर अस्पताल में नवजात के पेट में अर्ध विकसित भ्रूण मिलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस दुर्लभ स्थिति ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़ निवासी सुंदरी देवी ने सोमवार को वहां के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर पिता चंदन बिंद उसे मंगलवार को शाहगंज के चाइल्ड केयर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. महफूज अहमद ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

रेडियोलाजिस्ट डा. फारूक अरशद द्वारा किए गए अल्ट्रासाउंड में नवजात के पेट के अंदर एक अर्ध विकसित भ्रूण होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति फीटस इन फीटू कहलाती है। यह एक अत्यंत दुर्लभ अवस्था है, जिसमें एक भ्रूण के भीतर दूसरा भ्रूण विकसित होने लगता है, लेकिन वह पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता। ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम नवजात की हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। डा. महफूज अहमद ने बताया कि समय पर सही इलाज मिलने से ऐसे मामलों को सफलतापूर्वक संभाला जा सकता है।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks