Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर: चालान को लेकर हुई कहासुनी, पुलिसकर्मी ने महिला को धक्का देकर...

जौनपुर: चालान को लेकर हुई कहासुनी, पुलिसकर्मी ने महिला को धक्का देकर गिराया, फिर बरसाई लात, सस्पेंड

जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में चालान को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही द्वारा महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अभद्रता करते हुए महिला को धक्का दिया और पैर से मारा. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सिपाही हिमांशु राव को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

यूपी की जौनपुर पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है. कुछ दिनों पहले शो-रूम से पुलिसकर्मी मोबाईल फोन चुराते नजर आए थे. ताजा मामला महिला के साथ मारपीट का है. थाने के गेट पर यूपी पुलिस का सिपाही महिला के साथ मारपीट करता नजर आया. वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, जौनपुर के सुरेरी थाने के गेट के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मंगलवार का है. थाने के पड़ोस के एक गांव का युवक अपनी दो सगी बहनों के साथ बाइक से जा रहा था. थाने के सामने पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीनों लोगों को रोक दिया. 3 सवारी और हेलमेट ना होने के कारण चालान कर दिया गया. आरोप है इसी दौरान सिपाही हिमांशु राव इनके साथ अभद्रता करने लगा. विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा.

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks