Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ.वीके वर्मा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया

बस्ती जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ.वीके वर्मा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बस्ती। जिला चिकित्सालय बस्ती में हाल ही में स्वास्थ्य विभाग लखनऊ की एक निरीक्षण टीम पहुंची, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया। टीम ने सबसे पहले ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) का निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों के चेंबर में जाकर मरीजों के रजिस्टर की जांच शुरू की।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश डॉक्टरों ने उस दिन 10 से 15 मरीजों को ही देखा था। लेकिन जैसे ही टीम आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा के चेंबर में पहुंची और रजिस्टर का अवलोकन किया, तो सभी चकित रह गए। रजिस्टर के अनुसार, डॉ. वर्मा उस समय तक 70 से अधिक मरीजों को देख चुके थे, जो अन्य चिकित्सकों की तुलना में कई गुना अधिक था।

टीम के सदस्यों ने डॉ. वर्मा से बातचीत कर इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी समस्याओं को देखते हुए वह लगातार सेवा देने में जुटे रहते हैं। टीम ने भी स्वीकार किया कि जनपद में एक दिन में सबसे अधिक मरीज देखने का रिकॉर्ड डॉ. वर्मा के नाम है, जो उनकी कार्यनिष्ठा और समर्पण को दर्शाता है।

बताया जाता है कि डॉ. वीके वर्मा अब तक जिला चिकित्सालय में 5 लाख से अधिक मरीजों का उपचार कर चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उनकी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रुचि है। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों द्वारा सराहा गया है।

डॉ. वर्मा केवल एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वह प्रेस क्लब बस्ती के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और समाजसेवा में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

उनकी निष्ठा, सेवा भावना और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें जिले में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है। डॉ. वर्मा ने अपने कार्यों से यह साबितकर दिया।

RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी केंद्र में घोर लापरवाही: मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर स्टाफ फरार, परिजनों में आक्रोश

अंबेडकरनगर संवाददाता:- विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर...

लहरपुर में एबीवीपी की नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में नगर समीक्षा बैठक का आयोजन...

सीतापुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

सीतापुर। जिले में अपराध की एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र