Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशरमजान/ईद, चैत्र रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों की...

रमजान/ईद, चैत्र रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा की गोष्ठी

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बस्ती दिनांक-18.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, श्यामकान्त अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा प्रभारी ROIP उ0नि0 सुभाष चन्द वर्मा, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 चन्द्रकेश राय व उ0नि0 सुदामा पासवान, BEL प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में यू0पी0-112 जनपद बस्ती के जिला नियन्त्रण कक्ष ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीगण की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा त्योहार रमजान/ईद एवं चैत रामनवमी के दृष्टिगत समस्त पीआरवी कर्मियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख तिराहों चौराहों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील / अतिसंवेदनशील मार्ग एवं स्थलों पर भ्रमणशील रहने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने,महिला संबंधी अपराध के दृष्टिगत छेड़खानी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने एवं सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त पीआरवी कर्मियों को मुख्यालय/CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही साथ मैनुअल के अनुसार वर्दी सामान रूप से धारण करने एवं अनुशासन में रहने, PRV को साफ-सुथरा रखने, जनता से सद्व्यवहार करने, गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने, इवेण्ट पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेण्ट पर लगाये गये ATR की मानीटरिंग करने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत एवं गुणवत्तापूर्ण ATR लगाने के लिए गाइड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
कार्यशाला के दौरान प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा आगामी पीआरवी कर्मियों को रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी व मैनुअल के अनुसार अच्छी वर्दी धारण करने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने एवं पीड़ित को SOP के अनुसार सहायता पहुंचाने हेतु भी निर्देशित किया गया । जिससे यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की अच्छी छवि जनता में बनी रहे । यू0पी0-112 जनपद-बस्ती निरन्तर कम से कम समय में आपातकाल के दौरान कालर/पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद ऑपरेशन में पेट में छोड़ दी गांज; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बाराबंकी। जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता निशा देवी ने मुख्यमंत्री...

सहज रिटेल कम्पनी दे रही है झांसा: नहीं कर पा रहे हा जन सेवा केन्द्र संचालक ठीक से काम

तहसील फतेहपुर बाराबंकी : सहज रिटेल कम्पनी द्वारा हर ग्राम में अपने जन सेवा केन्द्र संचालक जुड़े हुए है जो ग्रामीण सेवाएँ प्रदान करते...

तंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर (सीतापुर)  सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज...

Most Popular

Recent Comments

ЁЯФ┤
рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдЙрджреНрдпреЛрдЧ рд╡реНрдпрд╛рдкрд╛рд░ рдордВрдбрд▓ рдХреА рдмреИрдардХ рд▓рдЦрдирдК рдЧреЛрдорддреА рдирдЧрд░ рдореЗрдВ рд╕рдореНрдкрдиреНрди рд╣реБрдИ тАв рдЧрдгрддрдВрддреНрд░ рджрд┐рд╡рд╕ рдХреА рдкреВрд░реНрд╡ рд╕рдВрдзреНрдпрд╛ рдкрд░ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреА рддрд┐рд░рдВрдЧрд╛ рдкрджрдпрд╛рддреНрд░рд╛ тАв рдбреЙ. рдиреЗрд╣рд╛ рд╕реЛрд▓рдВрдХреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдЧрд┐рдиреАрдЬ рд╡рд░реНрд▓реНрдб рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдкреНрд░рдорд╛рдгрдкрддреНрд░
Enable Notifications OK No thanks