Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में परिवार पर हमला, घर-बाइक तोड़ी:पीड़ित परिवार दहशत में, पुलिस से...

जौनपुर में परिवार पर हमला, घर-बाइक तोड़ी:पीड़ित परिवार दहशत में, पुलिस से सुरक्षा की मांग

जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हा मऊ कला गांव में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रमेश चंद यादव के घर पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों, पत्थरों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हमले के दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर के अंदर छिप गए। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटना से संबंधित एक वीडियो अपने कब्जे में लिया है।

रमेश चंद ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद, अगले ही दिन शुक्रवार को आरोपी फिर से लाठी-डंडों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और खुलेआम धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार, विकास पुत्र विजय बहादुर, तेज बहादुर पुत्र स्वर्गीय रामधनी, जितेंद्र पुत्र तेज बहादुर सहित अन्य लोग धमकी दे रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “कितनी भी शिकायत कर लो, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, जब तक तुम्हें जान से नहीं मारेंगे, तब तक जेल नहीं जाएंगे।”

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती नदी में डूबे किशोर का शव मिला:जफराबाद में दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय हादसा

जफराबाद के कल्याणपुर गांव में गोमती नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर तेजस्वी चौहान का शव शुक्रवार को मिला। एसडीआरएफ टीम ने लगातार खोजबीन...

जौनपुर में तेज आंधी का कहर, OHE पर तार गिरने से स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेन; साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही इंटरसिटी

क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन पर तेज आंधी के कारण पीपल का पेड़ गिरने के...

जौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक समाज और विकास की रीढ़

जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निर्माणाधीन...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र