Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगोमती नदी में डूबे किशोर का शव मिला:जफराबाद में दोस्तों के साथ...

गोमती नदी में डूबे किशोर का शव मिला:जफराबाद में दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय हादसा

जफराबाद के कल्याणपुर गांव में गोमती नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर तेजस्वी चौहान का शव शुक्रवार को मिला। एसडीआरएफ टीम ने लगातार खोजबीन के बाद मोथहां गांव के पास से शव बरामद किया। किशोर गुरुवार दोपहर को नदी में नहाते समय डूब गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान (13) गुरुवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। तीनों काफी देर तक नदी में रहे। तेजस्वी के दोनों दोस्त नहाकर बाहर आ गए और उसे भी घर चलने को कहा, लेकिन तेजस्वी वहीं नहाता रहा।

शाम तक जब तेजस्वी घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें पता चला कि वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नदी किनारे तेजस्वी के कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल, एसआई रामप्रताप और अली अहमद मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम को एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार को कई घंटों के अथक प्रयास के बाद तेजस्वी का शव मोथहां गांव के पास गोमती नदी से बरामद किया गया।

अपने बेटे का शव देखकर मां पूनम बेहोश हो गईं, जबकि भाई इशांत रोने लगा। पिता अखिलेश चौहान शव को एकटक निहारते रहे। गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

जौनपुर में परिवार पर हमला, घर-बाइक तोड़ी:पीड़ित परिवार दहशत में, पुलिस से सुरक्षा की मांग

जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हा मऊ कला गांव में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी...

जौनपुर में तेज आंधी का कहर, OHE पर तार गिरने से स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेन; साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही इंटरसिटी

क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन पर तेज आंधी के कारण पीपल का पेड़ गिरने के...

जौनपुर डीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कहा- श्रमिक समाज और विकास की रीढ़

जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निर्माणाधीन...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र