Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में तेज आंधी का कहर, OHE पर तार गिरने से स्टेशन...

जौनपुर में तेज आंधी का कहर, OHE पर तार गिरने से स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेन; साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही इंटरसिटी

क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन पर तेज आंधी के कारण पीपल का पेड़ गिरने के चलते चार घंटा देरी से जंघई जंक्शन पहुची। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार की अपरान्ह आयी तेज आंधी के दौरान जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म तीन पर विद्युत तार व खड़ी इंटरसिटी ट्रेन पर पीपल पेड़ की मोटी डाली गिर गयी। जिससे जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी। संयोग से विद्युत लाइन ट्रिप हो गई और बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर रेल पथ और टीआरडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे। ट्रेन व यात्रियों और विद्युत लाइन को नुकसान न पहुंचने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत लाइन और ट्रेन पर गिरे पेड़ हटाए गए। देर शाम 7:32 बजे ट्रेन को जौनपुर जंक्शन से आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिससे जंघई जंक्शन पर देर से ट्रेन पहुची। वही यात्रियों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ा।

तेज आंधी के बीच बुधवार को जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बिजली के तार (ओएचई) पर पेड़ गिर गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जौनपुर-रायबरेली व जौनपुर-प्रयागराज पैसेंजर सहित गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।

गोरखुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर ही रही थी कि एकाएक पेड़ गिर गया। इसके अलावा सीलिंग गिरने से स्टेशन स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त वह कक्ष के बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र