Thursday, August 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीतापुर में दिखा योग का उत्साह, राज्यमंत्री सुरेश...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीतापुर में दिखा योग का उत्साह, राज्यमंत्री सुरेश राही समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद सीतापुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने योगाभ्यास कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है।

राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा मानसिक तनाव को भी दूर किया जा सकता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने सहभागिता की।

ब्यूरो रिपोर्ट : सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर

RELATED ARTICLES

बाराबंकी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद ऑपरेशन में पेट में छोड़ दी गांज; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बाराबंकी। जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता निशा देवी ने मुख्यमंत्री...

सहज रिटेल कम्पनी दे रही है झांसा: नहीं कर पा रहे हा जन सेवा केन्द्र संचालक ठीक से काम

तहसील फतेहपुर बाराबंकी : सहज रिटेल कम्पनी द्वारा हर ग्राम में अपने जन सेवा केन्द्र संचालक जुड़े हुए है जो ग्रामीण सेवाएँ प्रदान करते...

तंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर (सीतापुर)  सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज...

Most Popular

Recent Comments

ЁЯФ┤
рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдЙрджреНрдпреЛрдЧ рд╡реНрдпрд╛рдкрд╛рд░ рдордВрдбрд▓ рдХреА рдмреИрдардХ рд▓рдЦрдирдК рдЧреЛрдорддреА рдирдЧрд░ рдореЗрдВ рд╕рдореНрдкрдиреНрди рд╣реБрдИ тАв рдЧрдгрддрдВрддреНрд░ рджрд┐рд╡рд╕ рдХреА рдкреВрд░реНрд╡ рд╕рдВрдзреНрдпрд╛ рдкрд░ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреА рддрд┐рд░рдВрдЧрд╛ рдкрджрдпрд╛рддреНрд░рд╛ тАв рдбреЙ. рдиреЗрд╣рд╛ рд╕реЛрд▓рдВрдХреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдЧрд┐рдиреАрдЬ рд╡рд░реНрд▓реНрдб рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдкреНрд░рдорд╛рдгрдкрддреНрд░
Enable Notifications OK No thanks