Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअपर नगर मजिस्ट्रेट नेे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

अपर नगर मजिस्ट्रेट नेे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

अपर नगर मजिस्ट्रेट नेे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नालियों की साफ-सफाई, उपकरणों के उचित रख-रखाव, ड्यूटी चार्ट को अद्यतन करने तथा परिसर में अनाधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

प्रयागराज 17 जून। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद के द्वारा बुधवार को समय लगभग प्रात 10.30 बजे स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल का निर्धारित बिन्दुओं पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। विभिन्न विभागों यथा डेन्टल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी एनस्थीमिया, सामान्य सर्जरी आर्थोपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलाजी, ई०एन०टी० टी०डी०बेस्ट पी०एम० एस०एस० वाई आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों/स्टाफ के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। विभिन्न विभागों के उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि सर्जरी विभाग में डॉ0 तरून, डॉ0 अभिषेक शुक्ला, डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 सौरभ आनन्द दुबे अनुपस्थित पाये गये और अन्य डॉक्टर उपस्थित पाये गये।

स्वरूपरानी हास्पिटल के ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण में एक्सरे विभाग में 64 मरीजों का एक्सरे होना रजिस्टर में दर्ज पाया गया, 15 सिटी स्कैन होना पाया गया और ट्रामा सेन्टर में एक्सरे के 23 तीमारदार तथा सिटी स्कैन में 17 मरीज उपस्थित मिले। भर्ती मरीजो को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी, संतोेषजनक स्थिति पायी गयी। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के एम०आर०यू० लैब, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, आई०सी०सी०यू विभाग का निरीक्षण किया गया, जहाँ व्यवस्थाये संतोषजनक पायी गयी। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अस्पताल की सभी जॉच मशीने सीटी स्कैन एक्स-रे अल्ट्रासाउण्ड और एमआरआई सुचारू रूप से क्रियाशील स्थिति में है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी मरीजो/तीमारदारों को जाँच से सम्बन्धित नहीं होती है। वार्डों में विद्युत आपूर्ति निरन्तर हो रही है तथा वार्डों/गलियारों की साफ सफाई अच्छी पायी गयी। विभिन्न वार्डों के सामने तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था है। वहॉ पर तीमारदार बैठे मिले, जिनसे अस्पताल के संबंध में जानकारी ली गयी स्थिति संतोषजनक पायी गई।

स्वरूपरानी हास्पिटल के विभिन्न वार्डो, गलियारों/शौचालयों एवं अन्य विभागों की साफ सफाई तथा भौतिक स्थिति के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परन्तु कुछ स्थानों पर मरम्मत और साफ-सफाई कराये जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आर्थो वार्ड में सफाई की व्यवस्था पूर्णरूपेण नहीं थी, जिसे ठीक करने हेतु संबंधित वार्ड के डा0 को निर्देशित किया गया तथा वार्ड केे मुख्य गलियारे मेें ओ0टी0ऐ0 मशीन खराब पड़ी मिली जिससे हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

चिकित्सालय में तीमारदारों के दो पहिया/चार पहिया वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था के बारे में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। तीमारदारों के वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में डा० द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पुरानी बिल्डिंग के पास तीमारदारों के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था संचालित की जा रही है तथा ट्रॉमा सेन्टर के पास एक नई पार्किंग का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। तीमारदारों के दो पहिया वाहनों के पार्किंग स्थल उपलब्ध है, जो वर्तमान समय में संचालित पाये गये। स्वरूपरानी हास्पिटल में तीमारदारों के लिए दो पहिया, चार पहिया वाहनों को खड़े करने के लिए व्यवस्था अच्छी पायी गयी।

स्वरूपरानी हास्पिटल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में दलालों पर अंकुश लगाने एवं उनकी संलिप्ता के बारे में जांच की गयी। निरीक्षण में ऐसा कोई तथ्य संज्ञान/प्रकाश में नहीं आया। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षागार्डो तथा सुपरवाइजरों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि अगर ऐसा कोई तथ्य संज्ञान में आये तो तत्काल वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के सज्ञान में लाकर दलालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय तथा परिसर को लेकर पूर्ण सतर्कता बरती जाय एवं अनाधिकृत व्यक्तियों/दलालों पर कड़ी नजर रखी जाय।

हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित मरीजो/उनके परिजनों से अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकरी ली गयी बताया गया कि हास्पिटल में पेयजल की समुचित व्यवस्था है। हास्पिटल परिसर/वार्डो के पास स्थित पेयजल/वाटर कूलर संचालित अवस्था में है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) के द्वारा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की पैथोलॉजी में मरीजों से पूंछताछ की गयी। मरीजों द्वारा बताया गया कि पैथोलॉजी में जांच समय से प्राप्त हो रही है। समस्त वार्ड के बेड पर लगे गद्दो की स्थिति ठीक नहीं है। सभी गद्दो को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया है। सम्पूर्ण चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नालियों की साफ-सफाई, उपकरणों के उचित रख-रखाव ड्यूटी चार्ट को अद्यतन करने तथा परिसर में अनाधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी निर्देश दिये गये। सभी उत्तरदायी अधिकारियों कोे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद ऑपरेशन में पेट में छोड़ दी गांज; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बाराबंकी। जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता निशा देवी ने मुख्यमंत्री...

सहज रिटेल कम्पनी दे रही है झांसा: नहीं कर पा रहे हा जन सेवा केन्द्र संचालक ठीक से काम

तहसील फतेहपुर बाराबंकी : सहज रिटेल कम्पनी द्वारा हर ग्राम में अपने जन सेवा केन्द्र संचालक जुड़े हुए है जो ग्रामीण सेवाएँ प्रदान करते...

तंबौर मे झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत

तंबौर (सीतापुर)  सीतापुर में झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की मौत, क्लीनिक सील बेहटा (सीतापुर)। बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की झोलाछाप से इलाज...

Most Popular

Recent Comments

ЁЯФ┤
рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдЙрджреНрдпреЛрдЧ рд╡реНрдпрд╛рдкрд╛рд░ рдордВрдбрд▓ рдХреА рдмреИрдардХ рд▓рдЦрдирдК рдЧреЛрдорддреА рдирдЧрд░ рдореЗрдВ рд╕рдореНрдкрдиреНрди рд╣реБрдИ тАв рдЧрдгрддрдВрддреНрд░ рджрд┐рд╡рд╕ рдХреА рдкреВрд░реНрд╡ рд╕рдВрдзреНрдпрд╛ рдкрд░ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреА рддрд┐рд░рдВрдЧрд╛ рдкрджрдпрд╛рддреНрд░рд╛ тАв рдбреЙ. рдиреЗрд╣рд╛ рд╕реЛрд▓рдВрдХреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдЧрд┐рдиреАрдЬ рд╡рд░реНрд▓реНрдб рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдкреНрд░рдорд╛рдгрдкрддреНрд░
Enable Notifications OK No thanks