Tuesday, June 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में 9 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित, बीएसए ने रोका वेतन-मानदेय

सीतापुर में 9 शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित, बीएसए ने रोका वेतन-मानदेय

ब्यूरो रिपोर्टर सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर कुल 9 शिक्षक एवं कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधितों का वेतन एवं मानदेय रोकने के निर्देश दिए।

बीएसए ने पिसावां विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय वजीरनगर (कम्पोजिट) में 11 स्टाफ में से 5 शिक्षक एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। विद्यालय में 150 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 45 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय परिसर में गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गौरासी कला में 65 नामांकित छात्रों के मुकाबले मात्र 5 छात्र उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय पिसावां-1 में 152 नामांकित छात्रों के बावजूद एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। बीएसए ने शिक्षकों को छात्रों के घर जाकर संपर्क करने और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।

बीआरसी पिसावां के निरीक्षण में भी चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय की स्टॉक एवं व्यय पंजिकाएं अधूरी मिलीं तथा परिसर और शौचालयों में गंदगी पाई गई। बीएसए ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय रोकते हुए कार्यालय की व्यवस्था सुधारने, रंगाई-पुताई कराने तथा 10 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति और कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र