Tuesday, June 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशग्राम पंचायत कैमहरा में अव्यवस्थाओं का अंबार, सचिवालय बना लावारिस

ग्राम पंचायत कैमहरा में अव्यवस्थाओं का अंबार, सचिवालय बना लावारिस

परसेंडी (सीतापुर)। विकास खंड परसेंडी की ग्राम पंचायत कैमहरा में प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्थाओं की तस्वीर खुलकर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत सचिवालय सुबह से शाम तक खुला पड़ा रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी वहां मौजूद नहीं मिलते। इससे ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार भटकना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं पंचायत सचिव रोस्टर के अनुसार सचिवालय में उपस्थित नहीं होते, जिससे आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार पंचायत भवन अधिकांश समय बिना किसी जिम्मेदार कर्मचारी की मौजूदगी के खुला रहता है। इससे सरकारी अभिलेखों और संपत्तियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाते हैं या फिर ग्राम पंचायत कैमहरा की जनता इसी तरह परेशान होती रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्टर : सत्य प्रकाश शुक्ला

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र