Tuesday, June 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर,...

प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, उपचार से पहले हुई मौत

सीतापुर (सिधौली)। प्रसाद लेकर घर लौट रहे एक छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्टर : सत्य प्रकाश शुक्ला

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र