Tuesday, June 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, नमाजियों और राहगीरों को पिलाया शरबत

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, नमाजियों और राहगीरों को पिलाया शरबत

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा

फतेहपुर बाराबंकी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा फतेहपुर स्थित मस्तान रोड मस्जिद बड़ा दरवाजा (मरकज़) में शरबत एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान जुमे की नमाज अदा करने के लिए आने वाले नमाजियों के साथ-साथ राहगीरों को भी ठंडा शरबत और मिष्ठान वितरित किया गया। गर्मी से परेशान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
निजामुद्दीन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है तथा ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पत्रकार फहीम सिद्दीकी, आरिफ खान, नोमान शेख, शानू शेख, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद दिलशाद, अबू सहमा शेख, फुरकान कादरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र