Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर के शाहगंज रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थियों का चयन:सुजुकी मोटर कंपनी...

जौनपुर के शाहगंज रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थियों का चयन:सुजुकी मोटर कंपनी ने गुजरात के लिए किया चुनाव

शाहगंज स्थित बसंती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 26 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। यह चयन जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों में से किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से कुल 26 अभ्यर्थियों को चुना गया।

गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी ने इन अभ्यर्थियों का चयन किया है। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, जिन्हें कंपनी द्वारा 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।

रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी और कन्हैया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

शमशाद आलम ब्यूरो जनपद बस्ती: आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण...

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का जलवा कायम, बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद: एक बार फिर Delhi School of Excellence ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना नाम...

सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद! भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "महिला जन आक्रोश अभियान" के तहत सोमवार को जिले में राजनीतिक माहौल गरमा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र