Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशशालीमार गार्डन में स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 78 पुड़िया नशीला पदार्थ...

शालीमार गार्डन में स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 78 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

रिपोर्टर राहुल कुमार 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शालीमार गार्डन क्षेत्र में स्मैक बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 78 पुड़िया स्मैक (कुल 6.24 ग्राम) तथा ₹7,800 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र कमरे आलम के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में घूम-घूमकर नशे का सामान बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी, गिरफ्तार

खुटहन। सेंवई नाले के आगे कच्चे मार्ग पर रविवार की देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर हसनैन पैर में गोली लगने से घायल हो...

Jaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बभनियांव (सगरा) गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर...

किसान के घर में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख; लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन

सीतापुर जिले के कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र