Monday, November 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeअपराधJaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

Jaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बभनियांव (सगरा) गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्षेत्र के ग्राम बभनियांव निवासी जीतलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी जमीन पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही सुधाकर, प्रभाकर, दिवाकर और हरिश्चंद्र सरोज वहां पहुंच गए। जबरन भूमि पर कब्जा करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विपक्षी आगबबूला हो गए। गालियां देने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र को काफी चोटें आई हैं। जाते-जाते मनबढ़ों ने भविष्य में दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर मीरगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks